PM Kisan Yojana Beneficiary List Village Wise Check Kaise Kare? (2026 की नई लिस्ट)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई किसका इंतजार करने वाले किसानों के लिए बहुत बड़ी खबर है कई बार किसानों का नाम लिस्ट से कट जाता है और उन्हें पता नहीं चलता है आज के इस लेख में हम जानेंगे कि PM Kisan Yojana Beneficiary List Village Wise Check Kaise Kare ताकि गांव में रहने वाले किसानों की किस्त ना रुके यदि कोई गलती है तो उसे जल्दी से जल्दी सुधार कर सके

PM Kisan Yojana Beneficiary List Village Wise Check Kaise Kare 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना भारत सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली एक किसानों के लिए बहुत ही कल्याणकारी योजना है इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों और सीमांत क्षेत्र में रहने वाले किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक मदद की जाती है सरकार के द्वारा की जाने वाली यह मदद 12 महीनों में तीन भाग के अनुसार हर बार ₹2000 की किस्त DBT के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाती है

यदि आप एक किसान है तो आपके लिए यह जानना बहुत ही जरूरी है कि सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली पीएम किसान योजना बेनिफिशियरी लिस्ट के अंदर आपका नाम शामिल है या नहीं कई बार KYC न होने के कारण या फिर जमीन का वेरिफिकेशन ना होने के कारण लिस्ट से नाम काट दिया जाता है इसलिए आपको समय-समय पर नई लिस्ट में अपना नाम चेक करना बहुत ही जरूरी हो जाता है

इसे भी पढ़ें: PM Awas Yojana Free List 2026: नई लिस्ट जारी, तुरंत चेक करें अपना नाम

PM किसान लाभार्थी सूची beneficiary list कैसे देखें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • Beneficiary list विकल्प को चुनें
  • इसके बाद आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे होम पेज पर आपको former corner दिखाई देगा इसी के अंदर बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी सभी जानकारी डालनी पड़ेगी
  • यहां पर आपको अपना राज्य, जिला, तहसील और गांव का चुनाव करके get report बटन पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आपके सामने पूरे गांव की लिस्ट आ जाएगी जहां पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं

PM Kisan Beneficiary List Me Apna Naam Kaise Dekhe? (मोबाइल से आसान तरीका)

बहुत से किसान भाई ऐसे हैं जो की वेबसाइट पर जाकर लिस्ट नहीं चेक करना चाहते हैं तो उनके लिए बहुत ही आसान तरीका है कि वह अपने मोबाइल में PMKISAN GoI एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और इस एप्लीकेशन के माध्यम से भी आसानी से अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं

यदि आप app के द्वारा लिस्ट में अपना नाम चेक करते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको पूरी लिस्ट खंगालने की जरूरत नहीं पड़ती है इसमें आप अपना नाम देखने के साथ-साथ किस्तों का विवरण भी देख सकते हैं

PM Kisan Status Check Aadhaar Card Number Se

आधार कार्ड के द्वारा भी पीएम किसान स्टेटस चेक किया जा सकता है कई बार ऐसा होता है कि आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप PM Kisan status check aadhaar card number se भी कर सकते हैं

इसके लिए आप जैसे ही आधिकारिक पोर्टल पर जाएंगे वहां पर आपको Know Your Status पर क्लिक करना होगा, आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर निकालने के लिए Know your registration number पर क्लिक करना होगा इसके बाद आपके सामने अपने आधार कार्ड का 12 नंबर दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा

यहां पर आपको अपना आधार नंबर डालकर सबमिट करना होगा जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जैसे ही आप ओटीपी दर्ज करके सबमिट करेंगे आपके मोबाइल नंबर पर आपका pm Kisan registration number मिल जाएगा इसके बाद आप इस रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं

PM Kisan Ka Paisa Nahi Aaya Toh Kya Kare? (किस्त रुक गई है तो क्या करें)

  1. कई बार केवाईसी ना होने के कारण ही आपकी किस्त का पैसा नहीं मिल पाता है तो ऐसी स्थिति में आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर या फिर पोर्टल के द्वारा KYC कर सकते हैं
  2. आपका भूमि सत्यापन भी सत्यापित होना चाहिए यदि आपके पीएम किसान डाटा के अंदर land seeding status- No दिख रहा है तो आपको अधिकारियों से मिलकर जरूरी कागजात जमा करके इसे सत्यापित करवाना होगा
  3. आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट के द्वारा लिंक होना चाहिए और उसके अंदर ‌DBT (direct benefit transfer) इनेबल होना चाहिए यदि नहीं है तो आपको इसे सही करवाना होगा

PM Kisan Mobile Number Update Online Process

किसान योजना से जुड़ी सभी जानकारी का विवरण और ओटीपी प्राप्त करने के लिए आपके पास योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना बहुत ही जरूरी है यदि आपका मोबाइल नंबर खो जाता है या फिर सिम बंद हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको तुरंत इसे अपडेट करने की आवश्यकता होती है

हालांकि आप इसे स्वयं अपडेट नहीं कर सकते हैं इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के द्वारा अपडेट करवाना होगा इसके बाद पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा और आप सभी जानकारी को अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे

How to Check PM Kisan Eligibility Status Online?

पीएम किसान योजना के अंदर जो किसान नए-नए जुड़ रहे हैं या फिर जिन्होंने अपना नया आवेदन किया है उन लोगों का आवेदन स्वीकार हुआ है या फिर रिजेक्ट कर दिया गया है यदि आप इस स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से पोर्टल के माध्यम से इस तरीके से चेक कर सकते हैं

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Status of Self Registered Farmer/ CSC Farmers विकल्प का चुनाव करने के बाद आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा डालना होगा इसके बाद ‌ search बटन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने आपकी एप्लीकेशन का स्टेटस (Pending, Approved, or Rejected) दिखाई देगा

निष्कर्ष

किस लेख में हमने आपको PM Kisan Yojana beneficiary list village wise check kaise kare के बारे में पूरी जानकारी दिया है साथ ही साथ पात्रता और मोबाइल नंबर अपडेट करने के बारे में भी पूरी जानकारी दिया है जिससे कि आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकें और समय पर आपकी किस्त प्राप्त हो सके अधिक जानकारी के लिए pm Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं

Leave a Comment