PM Awas Yojana Free List 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देश के सभी नागरिकों के लिए आवास योजना की नई लिस्ट जारी कर दी गई है यदि आप भी जानना चाहते हैं कि पीएम आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें तो इस लेख में हम आपको PMAY List देखने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे जिसकी मदद से आप घर बैठे मोबाइल के द्वारा ही नई लिस्ट चेक कर सकते हैं
PM Awas Yojana Free List 2026
दोस्तों यदि आपने साल 2026 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुफ्त घर प्राप्त करने के लिए या फिर होम लोन सब्सिडी के लिए आवेदन किया था तो आपके लिए यह काफी खुशी की खबर है क्योंकि सरकार ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए आवास योजना की नई लिस्ट को आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है जिसे आप घर बैठे चेक कर सकते हैं
यदि आप आधिकारिक पोर्टल पर अपने गांव या शहर की आवास लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं लिए सबसे पहले जानते हैं कि आपके पास कौन-कौन सी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जिससे कि आप लिस्ट चेक कर सकें
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
आवास योजना लिस्ट में यदि आपका नाम आ चुका है तो इसके बाद सबसे पहले फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता है जिसके लिए आपके पास यह सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी सरकार के द्वारा आपके खाते में सफलतापूर्वक पहले किस्त प्राप्त हो सकेगी
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र /वोटर आईडी
- मनरेगा जॉब कार्ड यदि उपलब्ध हो
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Awas Yojana 2026 के लिए पात्रता
- आपके पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए
- परिवार के किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए
- आपके पास कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए
- यदि आपके पास 50000 से अधिक लिमिट वाला किसान क्रेडिट कार्ड तब भी आप इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे
- परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए
- आपका नाम पर जमीन होनी चाहिए और उसके सभी जरूरी दस्तावेज भी होनी चाहिए
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इस योजना में अधिक प्राथमिकता दी जाती है यहीं पर ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोगों की आय ₹300000 से कम होनी चाहिए और Lig श्रेणी में आय सीमा ₹300000 से लेकर 6 लाख के बीच होनी चाहिए
PM Awas Yojana Gramin List 2026 Kaise Dekhe?
- ग्रामीण लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले pmayg.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- यहां पर आपको Awaassoft का विकल्प देखने को मिलेगा इस पर क्लिक करें
- इसी में आपको Report विकल्प पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुल कर आएगी जिसमें से आपको H. Social Audit Reports पर क्लिक करना है
- इसी क्षेत्र के अंदर आपको Beneficiary details for verification का ऑप्शन दिख जाएगा यहां पर क्लिक करें
- इसके बाद आपको अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लाक और गांव को सेलेक्ट करना है
- यहीं पर आपको वर्ष वाले क्षेत्र में 2025-26 वाले विकल्प को चुनना है
- यहीं पर आपको नीचे Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin का विकल्प भी देखने को मिलेगा इसे सलेक्ट करें
- इस प्रकार से सारा विकल्प सही तरीके से सेलेक्ट करने के बाद आपको नीचे कैप्चा भरने का विकल्प दिखाई देगा जिस प्रकार से छोटे बड़े अक्षर और नंबर में कैप्चा लिखा हुआ है इस तरह दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें
- इसके बाद आपके सामने PM Awas Yojana Free List 2026 खुल कर आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban List Check Online
- शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट चेक करने के लिए pmaymis.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर जाने के बाद Search Beneficiary विकल्प को चुने
- यहीं पर आपको नाम से सर्च करने के लिए search by name का ऑप्शन देखने को मिलेगा
- अब दूसरे पेज पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा और show बटन पर क्लिक करना होगा
- यदि आपका नाम लिस्ट में होगा तो तुरंत दिखाई दे देगा और यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं होगा तो no record found देखने को मिल जाएगा
निष्कर्ष
दोस्तों इस लेख में हमने आपको PM Awas Yojana Free List 2026 चेक करने के बारे में तथा जरूरी दस्तावेज और पात्रता आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दे दिया है जिसकी मदद से कोई भी शहरी या ग्रामीण व्यक्ति अपने मोबाइल के द्वारा अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकता है